ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बस्तर सांसद ने किया संभागस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिले के लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत बेलर में आयोजित संभागस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद बैज ने खिलाड़ियों से परिचय लिया, तत्पश्चात सिक्का उछालकर खेल की शुरुआत की।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कबड्डी का खेल आज विश्व प्रसिद्ध है। यह खेल पूरे धैर्यता,एकता व अनुशासित रहकर खेलने वाला खेल है। युवाओं को खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करें,जिससे कि वे आगे बढ़कर राज्य व देशस्तर तक अपने खेल को खेल सकें और साथ ही अपने गांव का नाम रौशन कर सके। इस दौरान महेश कश्यप जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा, जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, सरपंच बेलर बोदा मंडावी, प्रवीण राणा, उपसरपंच, पंचगण एवं खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *