ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से एक बांग्लादेशी धराया

जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत 6वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट करण के सर्तक सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम मोहम्मद साहिन सोदेश (35) है। बीएसएफ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद साहिन को उस समय पकड़ा गया जब वह भारत से बांग्लादेश में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। मोहम्मद साहिन ने बीएसएफ पार्टी को बताया कि वह तमिलनाडु से वापस आया है। बांग्लादेश में अपने घर बांग्लादेश जाना चाहता था। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को आगे की कार्रवाई के लिए कुचलीबारी थाने को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *