ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षकों ने दिखाई दरियादिली, साथी शिक्षक की मौत के बाद परिजनों को दिए 51 हजार

सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए हनुमानगंज ब्लाक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मिड्ढा में कार्यरत रहे अली अख्तर खान के परिजनों को इक्यावन हजार की धनराशि शनिवार को सौंपी। शिक्षकों की इस पहल की शिक्षा जगत में चर्चा है।

कंपोजिट विद्यालय मिड्ढा में कार्यरत रहे अली अख्तर खान की पिछले दिनों अचानक मौत हो गई थी। शिक्षा जगत में लोकप्रिय अली अख्तर के परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने 39 हजार नगद धनराशि तथा शेष ऑनलाइन तरीके से जुटाकर कुल 51 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार को अन्य विभागीय देयकों का समय से भुगतान कराने में सहयोग देने का विश्वास भी दिया।

इस अवसर पर अम्बरीष पांडेय, अजय सिंह, शक्ति कुमार मिश्र, धीरेंद्र राय, हफीजुलाह अंसारी, आशुतोष राय, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय रावत व परमात्मा नंद यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *