ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शौर्ययात्रा के पोस्टर चिपका रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला करम अली में रविवार की देर रात शौर्य जागरण यात्रा के पोस्टर चिपका रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम समाज के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला करम अली निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सचित कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर से विहिप और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा शुरू होगी। रविवार की देर रात वे शौर्य जागरण यात्रा के पोस्टर चिपका रहे थे। उसी दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हो गए। शोर सुनकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ तो वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सचिन, तरुण, कृष्ण, कार्तिक और उनकी मां कुसुम शामिल हैं। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *