ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रख्यात बरडा के केसर आम की आवक शुरू

गर्मी के मौसम का रंग जमने के साथ ही राज्य की प्रख्यात आम की आवक शुरू हो गई है। राज्य के मार्केटिंग यार्ड में फलों के राजा आम की आवक से खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। गिर के केसर आम की तरह ही पोरबंदर के बरडा क्षेत्र का केसर आम देश-विदेश में धूम मचाता है। पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड में बरडा का केसर आम पहुंचना शुरू हो गया है। किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिल रही है। हालांकि अभी गिर के केसर आम की बड़ी खेप पहुंचनी शुरू नहीं हुई है।

गिर के केसर आम की तरह ही पोरबंदर जिले के बरडा क्षेत्र के केसर आम का गुजरात और इसके बाहर बड़ा नाम है। बरडा के काटवाणा, आदित्याणा, बिलेश्वर, खंभाला और हनुमान गढ़ में केसर आम के खूब बगीचे हैं। पोरबंदर मार्केटिंग यार्ड में फिलहाल 400 किलो बरडा का केसर आम पहुंचा है। इस आम के 10 किलो का भाव 900 रुपये से 1800 रुपये है। बराडा के केसर आम की खासियत इसके रसीले और वजनदार होने से है। पोरबंदर यार्ड के फल व्यापारी के अनुसार इसका स्वाद अत्यंत मीठा और पकने पर रंग केसरिया होता है। इस वजह से इसकी गुजरात के बाहर भी खूब मांग रहती है।

केसर के अलावा गुजरात में महाराष्ट्र के रत्नागिरी आम की भी काफी मांग है। खासकर रत्नागिरी हाफुस के दीवाने गुजरात में अधिक हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र के रत्नागिरी से 200 किलो आम की आवक हुई है। इसका भाव थोक मंडी में 120 रुपये से लेकर 170 रुपये प्रति किलो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *