ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए नियंत्रण रेखा किया दौरा

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए नियंत्रण रेखा का दौरा किया। सेना प्रमुख ने इस दौरान नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बनाए रखने के लिए घुसपैठ रोधी ग्रिड को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिया।

इस बीच उत्तरी कमान के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनरल पांडे ने नियंत्रण रेखा के फारवर्ड क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी निरंतर सतर्कता और उच्च मनोबल के लिए उनकी सराहना की। सेना प्रमुख ने उन्हें उसी जोश और उत्साह के साथ काम करते रहने के लिए भी प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की थी। सेना प्रमुख और उपराज्यपाल के बीच विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *