ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन चलाया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान चुराचांदपुर जिले के तुइनोम से एक .303 राइफल, तीन 12 एमएम सिंगल बैरल, दो इम्प्रोवाइज्ड हैवी मोर्टार, 13 जिंदा गोलाबारूद बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *