ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अग्निवीरों की भर्ती के लिए 22 मार्च तक होंगे आवेदन

अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है। आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पोर्टल 22 मार्च तक खुला रहेगा। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी, जिसके तहत प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई ) व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मार्च के उपरांत बंद कर दी जाएगी।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मंगलवार बताया कि फतेहाबाद, सिरसा, जींद और हिसार जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर, 2003 से 1 अप्रैल, 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने 10वीं या 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तें को पूरा करते हों। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन 10वीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन 8वीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *