• February 13, 2026

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

 मानदेय बढ़ोतरी को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मागों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को मांग पत्र सौंपा।

शुक्रवार को तय कार्यक्रम अनुसार आंगनबाडी कार्यकर्ता बाबा कालीकमली धर्मशाला में एकत्रित हुए। बाद में अपनी मांगों को लेकर मुख्य बाजार से नारेबाजी व प्रर्दशन करते जिला कलेक्टर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में सांकेतिक रूप से धरना देकर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग करती आ रही हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए छह सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 18 हजार मानदेय किया जाए और वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान रखा जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इसी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो रही है, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनदेखा कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *