ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बकरीद सकुशल मनाने की गई अपील, पुलिस प्रशासन ने की बैठक

ईद-उल-अजा/बकरीद त्योहार को सकुशल कराने को पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी संबंध में थाना कैंट क्षेत्राधिकारी मसूरी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। गोष्ठी में सभी समुदायों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार को हुई इस बैठक में ईद-उल-अजा/बकरीद त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की गई। इस बैठक में कहा गया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से किसी धर्म विशेष के प्रति किसी भी प्रकार की प्रतिकूल टिप्पणी न करने तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने सभी समुदायों से अपेक्षित सहयोग करने की अपील की गई। परम्परागत तरीके से त्योहार को मनाने के साथ कुर्बानी बन्द स्थान पर करने और कुर्बानी के पश्चात अवशेषों को बापर्दा ले जाने के साथ निर्धारित स्थान पर नष्ट करने की हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *