ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आलोक के लिए सिख समाज का समर्थन जुटाने भोपाल आए सिरसा, कही ये अहम बातें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा सिख समाज से भाजपा के समर्थन की अपील करने मंगलवार भोपाल आए और अलग-अलग स्थानों पर बैठकें लेते हुए उन्होंने सिख समाज से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंओर विकास हो रहा है, मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए विदेशों में भी भारतीयों का सम्मान बढ़ रहा है। अफगानिस्तान में संकट में आए सिख समाज के बन्धुओं को सुरक्षित भारत लेकर आने की बात हो या अन्य विकास के मुद्दे, इतना ही नहीं, बेकसूर सिखों का कत्ल करने वालों के खिलाफ केंद्र में मोदी सरकार के रहते हुए ही प्रभावी कार्रवाई हुई है, इसलिए भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा को हमें संसद पहुंचाकर मोदी सरकार को तीसरी बार केंद्र में सत्ता बनाने का अवसर देना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने विस्तार से 1984 के सिख दंगों का जिक्र करते हुए इससे जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया। सिरसा ने कहा कि सिख कत्लेआम में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कई बार कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कमलनाथ का बड़ा हाथ था, बाकी के अन्य कई लोग भी छिंदवाड़ा के ही थे। कांग्रेस का हाथ सिख दगों से रंगा हुआ है। केवल पंजाब में 1980 से 97 तक कांग्रेस ने एक लाख से ज्यादा सिखों को मरवाया, 20 हजार लाशों का कोई अता पता नहीं मिला। कमिशन जब बना इसकी जांच की जाने लगी तो उन्हें भी मरवाया गया। सिख बच्चों को छतों से फैका गया और कहा गया कि फुटबाल फेंक रहे हैं। ऐसी कई वीभत्स घटनाएं सिख समाज के साथ कांग्रेस की सरकार के रहते की गईं। आतंकी संगठनों की तरह राजीव गांधी ने सिखों के कत्लेआम की जिम्मेदारी ली। कमलनाथ समेत कत्लेआम करने वालों को राजीव गांधी ने मंत्री भी बनाया।

सिरसा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी तय करते हैं कि देश में बाबर का नहीं गुरुओं का इतिहास पढ़ाया जाएगा तो निश्चित ही इसके लिए पाठ्यपुस्तकों में वे आमूलचूल परिवर्तन भी कराते हैं। मोदी जी कहते हैं ये देश गुरुओं का है औरंगजेब की बात नहीं होगी। सिखों के दसवें गुरू गुरू गोबिंद सिंह जी के पुत्रों को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस भी मोदी सरकार के रहते ही शुरू हुआ है। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व है कि हम अपने स्थान से भाजपा के सांसद उम्मीदवार को लोकसभा सीट पर विजय बनाने में अपना योगदान दें।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी हैं, जो नेशन फर्स्ट की बात करते हैं, दूसरी तरफ गांधी परिवार है, जो राम का नाम भी केवल फायदे के लिए लेता है। गांधी परिवार और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति और विरासत टैक्स लेने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी मंदिरों से टैक्स लेकर विशेष वर्ग को कांग्रेस दे चुकी है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार देश के पीएम नरेन्द्र मोदी बनेंगे, यही लहर है और यही भारत की बहुसंख्यक जनता की चाहत है। ऐसे में यह जरूरी है कि भोपाल लोकसभा सीट से आलोक शर्मा न सिर्फ बड़े मार्जिन से जीतें बल्कि सिखों का भी वोट उनके साथ लेकर दिल्ली जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *