ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री धामी ने दून एयरपोर्ट टर्मिनल फेज टू का किया शुभारंभ

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को दून एयरपोर्ट के फेज 2 टर्मिनल का शुभारंभ किया। फेज टू के शुरू होने पर अब एयरपोर्ट की यात्री क्षमता पहले के मुकाबले करीब 10 गुना बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम स्थल और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े थे।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ”यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देवभूमि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। देहरादून एयरपोर्ट का एक लंबा इतिहास है। 2004 में देहरादून केवल तीन शहरों से जुड़ा था और अब यह पूरे भारत के 13 शहरों से जुड़ गया है। उन्हाेंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास को गति दे रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम घरेलू विमानन बाजार में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक तरफ हम विमानन सेवाओं का आधुनिकीकरण कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ हम आम आदमी को भी इन सेवाओं का लाभ देने का प्रयास कर रहे हैं”।

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देश के सभी हिमालयी राज्यों में विकास में सबसे आगे है। उत्तराखंड वायु सेवा, रेल सेवा और दूसरे विकास कार्यों में अन्य प्रदेशों से आगे है। इसलिए तीर्थ पर्यटन और सामरिक दृष्टि से एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *