ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी कैबिनेट : कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना समेत 33 प्रस्ताव को मंजूरी मिली हैं।

बैठक के बाद संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेसवार्ता कर कैबिनेट बैठक में मंजूर प्रस्तावों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल 33 प्रस्ताव पास हुए हैं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में आये प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय स्थल है। कृषि एवं कृषि प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। इससे पूर्वी यूपी के किसानों को उन्नत बीज तकनीकी खेती में मदद मिलेगी।

उप्र रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय अब राज्य विश्वविद्यालय

मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को राजकीय विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। अब यह विश्वविद्यालय राज्य विश्वविद्यालय होगा। उप्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय नाम होगा। इसके कुलाधिपति रामभद्राचार्य आजीवन होंगे। उनके बाद यूपी की राज्यपाल कुलाधिपति होंगी। पहले 100 फीसद दिव्यांग बच्चों के लिए था। अब 50 फीसद दिव्यांग बच्चे और 50 फीसद सामान्य बच्चों को दाखिल मिलेगा। अब यूपी में दो दिव्यांग विश्वविद्यालय हो गया। इससे पहले राज्य सरकार के पास शकुंतला मिश्रा दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय लखनऊ में संचालित है।

इस बार 35 करोड़ पौधरोपण का सरकार ने रखा लक्ष्य

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने प्रदेश इस सत्र में 35 करोड़ पौधरोपण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। वन मंत्री अरुण सक्सेना ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान 2023 में प्रदेश का 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। इसमें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का 14 करोड़ पौधरोपण की जिम्मेदारी होगी। अन्य 25 विभागों को 21 करोड़ों पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। ग्राम्य विकास 12.59 करोड़, कृषि विभाग 2.50 करोड़, उद्यान 1.55 करोड़, पंचायती राज 1.28 करोड़, राजस्व 1.05 करोड़ और नगर विकास 0.35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। वन विभाग की ओर से 9615 स्थलों पर 13.12 करोड़ पौधों का रोपण कराया जाएगा।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

प्रयागराज विधि विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन करके राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय कर दिया गया। इसका प्रस्ताव पास हुआ है। मेरठ में बन रहे खेल विश्वविद्यालय का नाम मेजर ध्यानचंद्र स्टेट स्पोर्ट यूनिवर्सिटी किया गया है। इस सम्बंध में प्रस्ताव हुआ पास हुआ।

संस्कृत अशासकीय महाविद्यालयों में मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए जो भी आकलन आएगा उसका 95 फीसदी सरकार वहन करेगी व पांच प्रतिशत मैनेजमेंट वहन करने का प्रस्ताव पास हुआ। छह जनपदों में वायबिलिटी कैप फंड के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव हुआ पास।

जनपद कौशांबी में इंट्रो इस्राइल एक्सीलेंस ऑफ फ़ूड के स्थापना के लिए भूमि स्थानांतरण का प्रस्ताव पास हुआ। नई टाउनशिप स्थापना नीति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। इस नीति के तहत छोटे शहरों में नई टाउनशिप योजना को सरकार ने आगे बढ़ाने का रास्ता साफ कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव पास हुआ। पांच लाख तक की वित्तीय सेवा प्राप्त होगा। 18 से 60 साल के उद्यमी आवेदन कर सकते हैं। आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव पास हुआ। यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी। मथुरा छाता चीनी मील का पुनः चलाये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *