ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नहरों में नहाने पर रोक,पुलिस ने की जारी एडवाइजरी

 बीते दिनों नहर में नहाने को लेकर प्रदेश में हो रही दुखद घटनाओं का जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने संज्ञान लेते हुए शनिवार को विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा उन्हें नदी, नाले, तालाब तथा स्विमिंग पूल इत्यादि जगहों पर जाने से रोकें ताकि भविष्य में किसी और दुखद घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।

एसपी ने कहा कि प्राय: देखने मे आया है कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए कई बार बच्चे एवं युवक इक्कठे होकर अक्सर नहाने के लिए किसी नहर या तालाब इत्यादि जगहों पर चले जाते हैं। पानी का बहाव तेज होने तथा तैरना नहीं आने की वजह से दुखदाई घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह से परिवार पूरी तरह से टूट जाता है तथा कई पीढिय़ों तक भी नहीं उभर पाता।

उन्होंने सभी परिजनों तथा अभिभावकों से यह भी कहा गया है कि गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए इस दिशा में और अधिक सतर्कता बरतें क्योंकि अक्सर छुट्टियां बिताने के उद्देश्य से ही बच्चे और युवा ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। एसपी ने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया है कि वे अपने गांव में मुनादी करवाये कि नहर में नहाना और नहर के किनारे बैठकर शराब का सेवन करना वर्जित है, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। गांव वासियों को इस बारे में जागरूक करें ताकि भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना ना घटे तथा पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपनी नियमित गश्त के साथ-साथ उनके थाना क्षेत्र में आने वाली नहरों, नालों तथा तालाबों पर भी विशेष निगाह रखें तथा चेतावनी बोर्ड भी लगवाएं। सभी थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नहरों व नदी किनारे गाड़ियां खड़ी कर शराब तथा अन्य प्रकार का नशा करने वालों की खोज खबर लेकर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *