ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

केदारधाम यात्रियों की सुव्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद

श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला अधिकारी के निर्देशन में सभी विभाग अपनी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंकवान ने रविवार को बताया कि श्री केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं, जिससे कि कई स्थानों पर यात्रा मार्ग में स्थापित रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षतिग्रस्त रेलिंग का श्रमिकों की ओर से त्वरित गति से मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे।

उन्होंने यह भी बताया कि कुबेर ग्लेशियर में फंसे बड़े बड़े पत्थर जो बर्फ के पिघलने के कारण बाहर निकल रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे बड़े पत्थरों को श्रमिकों की ओर से हटाया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। घोड़े और खच्चरों का भी संचालन हो रहा है। इस कारण छौड़ी गदेरा, रामबाड़ा पुल एवं ग्लेशियर क्षेत्रों में रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलिंग का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है, ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा और परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *