ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदायूं लोकसभा से शिवपाल यादव नहीं उनके बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव

बदायूं लोकसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बदल गया है। अब बदायूं से सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे उनकी जगह उनके बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे और 15 अप्रैल को नामांकन पत्र भी दाखिल करेंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने आदित्य यादव नाम के नाम से नामांकन पत्र भी खरीदा है। आशीष यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के नाम से नामांकन पत्र खरीदा है अब आदित्य यादव ही बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी होंगे और 15 अप्रैल को नामांकन कराएंगे।

जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि आदित्य यादव के नाम से पार्टी को प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि जब जनता की डिमांड है तो पार्टी को मनाना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि बदायूं लोकसभा सीट से सबसे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसके बाद धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर उन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया और शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया। टिकट घोषित होने के कई दिन बाद बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था, कई सभाओं में उन्होंने बेटे आदित्य यादव के चुनाव लड़ने की बात को मंच से कहा था और कहा था कि उन्होंने आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी को प्रस्ताव भेजा है। आज शिवपाल यादव के बयान और पार्टी को भेजे गए प्रस्ताव पर सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने मोहर लगा दी है। आशीष यादव ने बताया की विधि विधान से 15 अप्रैल को आदित्य यादव भी बदायूं लोकसभा से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *