ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एडीएम ने रजौली के 7 इंटर परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण , कदाचारियों पर कार्रवाई

नवादा के अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान रजौली के 7 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कदाचार मुक्त परीक्षा का दावा किया है।नवादा जिले में 37 परीक्षा केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू हुई ।चंद्रशेखर आजाद नवादा जिले के रजौली परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर कदाचार मुक्त परीक्षा कराए जाने की बात कही ।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में कमियो को देखकर केंद्र अधीक्षक तथा तैनात दंडाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया जाए ।उन्होंने कहा कि नवादा नगर के साथही वारिसलीगंज, हिसुआ तथा रजौली अनुमंडल मुख्यालय में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। ताकि परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना ना पड़े।

उन्होंने कहा कि कदाचार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।जरूरत पड़ी तो प्राथमिक की दर्ज कर वैसे लोगों को जेल की भी हवा खिलाई जाएगी ।परीक्षा केंद्र के सफल संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थापक की गई है। जहां अधिकारी बैठकर परीक्षा केंद्रीय की निगरानी कर रहे हैं।एडीएम ने कहा कि सभी केंद्रों पर बेहतर निगरानी की व्यवस्था की गई है।कई लोगो को गिरफ्तार कर जुर्माना भी वसूले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *