ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मालदा में महिला का एसिड से जला शव बरामद, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

धानखेत से एक अज्ञात महिला का एसिड से जला शव बरामद किया गया है। घटना रविवार सुबह हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के नशारपुर गांव की है।

बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चाकू के कई निशान है। वहीं, शव के आसपास एसिड की बोतल, चाकू और गर्भ निरोधकों के पैकेट भी बिखरे मिले है। आज सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर उक्त शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर हरिशचंद्रपुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक धारणा है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। महिला की हत्या करने के बाद उसकी पहचान गुप्त रखने के लिए उसके चेहरे को तेजाब और मिर्च पाउडर डाल दिया गया। हरिश्चंद्रपुर थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला स्थानीय क्षेत्र की नहीं है। उनका दावा है कि बिहार की सीमा नजदीक होने के कारण महिला उसी इलाके की हो सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार क्षेत्र के बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *