ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भानु मुंडा की हत्या का एक अन्य आरोपित गिरफ्तार

अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव में डायन बिसाही के अंधविश्वास में गत तीन सितंबर की रात को भानु मुंडा नामक एक वृद्ध की हुई हत्या के एक और नामदर्ज अभियुक्त सुखराम मुंडा (20) ग्राम सेरेंहातू थाना अड़की को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई। बताया गया इसके एक अन्य प्राथमिक अभियुक्त मदन मुंडा सहित अन्य छह आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया गया कि डायन बिसाही के अंधविश्वास में वृद्ध की हत्या को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया, जिसमें अड़की के थाना प्रभारी, इकबाल हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज तिर्की और उत्तम कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सुखराम भानु मुंडा की हत्या के बाद फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *