ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lucknow : राजभवन के पास सड़क पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, 1 घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, देखें वीडियो

राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। एंबुलेंस आज भी समय पर नहीं पहुंच रही हैं। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा रहा है। ताजा मामला राजभवन के पास का है। यहां सड़क पर प्रसव हुआ है। रास्ते से जा रही महिलाओं ने गर्भवती की मदद की है, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची है और न ही को चिकित्सकीय मदद मिली है। वहीं नवजात की मौत होने की बात भी सामने आ रही है। जबकि राजधानी के दो बड़े अस्पताल चंद कदमों की दूरी पर स्थित हैं।

 

दरअसल, एक गर्भवती महिला को परिजन रिक्शे से अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और सड़क पर ही प्रसव हो गया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रही महिलाओं ने मदद की है। हालांकि सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।  बताया जा रहा है कि नवजात बच्चे की मौत हो गई है।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर घटना को दुखद बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *