ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कनपटी पर रिवाल्वर तानकर बोला एसएचओ, तुम्हारा एनकाउंटर कर दूंगा, बैरक में ले जाकर बरसाए बेंत

जमीन से जुड़े अभिलेख दिखाने के बहाने थाने बुलाकर एसओ ने युवक पर रिवाल्वर तान दी। एनकाउंटर की भी धमकी दी। विरोध जताने से नाराज एसओ ने बैरक में बंदकर सिपहियों संग जमकर बेंत बरसाए।

कनपटी पर रिवाल्वर तानकर बोला एसएचओ, तुम्हारा एनकाउंटर कर दूंगा, बैरक में ले जाकर बरसाए बेंत

जमीन से जुड़े अभिलेख दिखाने के बहाने थाने बुलाकर एसओ ने युवक पर रिवाल्वर तान दी। एनकाउंटर की भी धमकी दी। विरोध जताने से नाराज एसओ ने बैरक में बंदकर सिपहियों संग जमकर बेंत बरसाए। पुलिस की करतूत सुनाने पीड़ित एसपी के दरबार में पहुंचा। शरीर पर जख्म बने पुलिस के बेंत को देखकर एसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट तय करेगी बेरहम पुलिस कर्मियो पर कार्रवाई।

हरदी थाने के कपूरपुर गांव निवासी शमशेर आलम पुत्र जमील ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर हरदी थानाध्यक्ष अंजनी राय व थाने के दो सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस कप्तान को सौंपे पत्र में पीड़ित ने कहा कि करीब 20 वर्ष पूर्व उसने ठेकेदार सिंह से वहमी बिक्रीनामा के आधार पर रोड साइड करीब 60 फुट चौड़े भूखण्ड को खरीदा और मकान व दुकान बनवाकर उसमें कारोबार करने के साथ आवासित हो गया। करीब 20 वर्षां के अंतराल के बीच ठेकेदार सिंह ने मकान पर कब्जा करने की कोशिश की तो पीड़ित ने सिविल कोर्ट में वाद दायर कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया।

ठेकेदार सिंह ने मकान से कब्जा हटाने का वाद न्यायालय पर योजित किया और सुनवाई के उपरान्त कोर्ट ने ठेकेदार सिंह के वाद को निरस्त कर दिया। सिविल कोर्ट के आदेश के बाद ठेकेदार सिंह ने खाकी का सहारा लिया और 21 जून 2023 को दोपहर करीब 2 बजे शमशेर आलम को भूमि-भवन का कागज दिखाने के बहाने थाने पर बुलाया गया। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कमरे में बंदकर लात-घूसे बरसाये और फिर दो सिपाहियों ने बेतों से जमकर मारा पीटा। पुलिस की पिटाई से शमशेर आलम की कमर के नीचे व शरीर पर कई जगह चोटें आयीं हैं। थाना प्रभारी ने रिवाल्वर दिखाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले मे एसपी के निर्देश पर सीओ महसी जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट में सही तथ्य सामने आऐंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *