ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वच्छता अभियान में विधायक नीलकंठ ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग दो वार्डों में किया श्रमदान

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर शहर दक्षिणी विधानसभा में चल रहे 09 दिवसीय स्वच्छता अभियान में दूसरे दिन शुक्रवार को दो वार्डों में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। आदिविश्वेश्वर एवं ईश्वरगंगी वार्ड में विधायक ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान के बाद स्वच्छता के प्रति क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक किया और सेवा, समर्पण व सुशासन से सम्बंधित पत्रक का वितरण भी किया।

वार्ड नम्बर 69 आदिविशेश्वर के हौजकटोरा मुहल्ले में स्थित पुरुषोत्तम भगवान मंदिर से अभियान की शुरूआत विधायक ने की। स्वच्छता अभियान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, पार्षद इन्द्रेश सिंह सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। अभियान के पूर्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रासाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण किया और चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद श्रीनाथ जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, रॉकी केशरी, तरुण झा, विवेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के अगुवाई में मध्यमेश्वर मंडल के वार्ड के सभी बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुण्य स्मरण करते हुए ईश्वरगंगी वार्ड के औसानगंज शक्ति केंद्र के बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद घर-घर जनसंपर्क कर केन्द्र सरकार के 09 साल के कार्यकाल का पत्रक वितरित किया गया।

स्वच्छता अभियान में मध्यमेश्वर मंडल के अध्यक्ष संदीप चौरसिया, महामंत्री तारकेश्वर नाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख बैजनाथ,वार्ड अध्यक्ष राजेश जायसवाल, बूथ अध्यक्ष आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *