ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुशीनगर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम, नियमितता व प्रसार पर रहा जोर

कुशीनगर में 9वें अन्तर-राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योग का अभ्यास किया। योग में नियमितता व आम जन में इसके प्रसार पर जोर दिया।

महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद विजय दुबे, विधायक पी एन पाठक, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, नपा अध्यक्ष किरण जायसवाल, एसडीएम रत्नीक श्रीवास्तव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र, व्यापारियों ने योगाभ्यास किया।

सांसद विजय दुबे ने योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

विधायक पी एन पाठक ने कहा कि योग चिंता से मुक्ति, अपार शांति, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार, सही समय पर सही निर्णय लेनी की क्षमता, विभिन्न बीमारियों से छुटकारा, ऊर्जा में वृद्धि करता है। इसीलिए हम सभी को योग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *