ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में धूमधाम से मना

जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। योग दिवस की शुरुआत साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई। पहली बार 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और नौंवे योग दिवस का आयोजन किया गया।

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तिलक नगर स्थित तिलक स्टेडियम में किया गया। मैदान में पानी भरा होने के चलते योगा दिवस पर लोगों की भीड़ कम रही। मैदान के चारों ओर पानी ही पानी नजर आया। वहीं अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को योग करने की नसीहत दी।

योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है. योग से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है. बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है. योग करने से शरीर मजबूती बनता है. योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *