• December 31, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी जी का पूजन कर गौ सेवा की

 मुख्यमंत्री योगी ने मां पाटेश्वरी जी का पूजन कर गौ सेवा की

दो दिवसीय प्रवास पर शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचें मुख्यमंत्री योगी ने दूसरे दिन मां पाटेश्वरी जी का दर्शन पूजन कर देश व प्रदेश के कल्याण की कामना की। पूजन उपरांत वह मंदिर स्थित गौशाला पहुंचें और गौवंशों की सेवा कर गौ माता को चारा खिलाया।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी सोमवार को बलरामपुर पहुंचे थे। बलरामपुर में मुख्यमंत्री इमलिया कोडर स्थित थारू संग्रहालय का लोकार्पण कर शक्तिपीठ देवीपाटन में रात्रि विश्राम किए। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह मां पाटेश्वरी जी का पूजन किया। पूजन कर मंदिर स्थित गौशाला में पहुंच गौ सेवा की। शक्तिपीठ द्वारा संचालित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय का भ्रमण भी किया। प्रधानाचार्य से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी हेलीकॉप्टर से अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए। शक्तिपीठ देवीपाटन में रात्रि विश्राम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर जनपद के विकास संबंधी विभिन्न जानकारी ली।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *