• May 16, 2026

बिहार में प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी, विजय कुमार चौधरी को पटना-नालंदा की जिम्मेदारी

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी कर दी है। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी को राजधानी पटना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का प्रभार दिया गया है।

वहीं, राम कृपाल यादव को बेगूसराय और नीरज मिश्रा को भागलपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख जिलों के प्रभारी मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी – पटना और नालंदा
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव – सारण
  • श्रवण कुमार – पूर्वी चंपारण और शिवहर
  • विजय कुमार सिन्हा – गया और गोपालगंज
  • डॉ. दिलीप जायसवाल – मुजफ्फरपुर और बांका
  • निशांत कुमार – वैशाली
  • लेसी सिंह – मधुबनी
  • राम कृपाल यादव – बेगूसराय
  • नीरज मिश्रा – भागलपुर
  • दामोदर रावत – समस्तीपुर
  • संजय सिंह टाइगर – कैमूर
  • अशोक चौधरी – रोहतास
  • भगवान सिंह कुशवाहा – सुपौल
  • अरुण शंकर प्रसाद – भोजपुर
  • मदन सहनी – खगड़िया
  • डॉ. संतोष कुमार सुमन – नवादा
  • रमा निषाद – औरंगाबाद
  • रत्नेश सादा – पूर्णिया
  • कुमार शैलेन्द्र – दरभंगा
  • शीला कुमारी – मधेपुरा
  • केदार प्रसाद गुप्ता – सीवान
  • लखेन्द्र कुमार रोशन – पश्चिम चंपारण (बेतिया)
  • सुनील कुमार – लखीसराय
  • श्रेयसी सिंह – सीतामढ़ी
  • मो. जमा खान – जहानाबाद
  • नंदकिशोर राम – बक्सर
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – किशनगंज
  • डॉ. प्रमोद कुमार – कटिहार
  • रेनू गुप्ता – शेखपुरा
  • मिथिलेश तिवारी – सहरसा
  • डॉ. रामचंद्र प्रसाद – अररिया
  • संजय कुमार सिंह – जमुई
  • संजय कुमार – मुंगेर
  • दीपक प्रकाश – अरवल

हाल ही में हुआ था कैबिनेट विस्तार

गौरतलब है कि बिहार में हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार के तहत मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था। इसके बाद विभिन्न दलों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी कोटे से बने मंत्री

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, केदार गुप्ता, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, कुमार शैलेन्द्र, रामचंद्र प्रसाद, नंदकिशोर राम, श्रेयसी सिंह और अरुण शंकर प्रसाद को मंत्री बनाया गया है।

जेडीयू और अन्य दलों के मंत्री

जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, निशांत कुमार और श्वेता गुप्ता मंत्री बने हैं।

इसके अलावा LJP(R) कोटे से संजय पासवान और संजय सिंह, HAM से संतोष सुमन तथा RLM से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *