• March 17, 2026

आजम खान से मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक पर केस दर्ज, ईद न मनाने की अपील पर कार्रवाई

रामपुर: आजम खान से जेल में मुलाकात के बाद यूसुफ मलिक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को यूसुफ मलिक ने रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कथित तौर पर आजम खान का संदेश साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे इस बार ईद का त्योहार न मनाएं और काले कपड़े पहनकर ईरान में हुए हमले का विरोध करें।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया और यूसुफ मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *