• March 12, 2026

Allahabad High Court का सख्त रुख: बरेली के डीएम और एसएसपी को किया तलब

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। Allahabad High Court ने बरेली जिले के डीएम Avinash Singh और एसएसपी Anurag Arya को तलब किया है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला
मामले के अनुसार, बरेली के मोहम्मद गंज गांव में 16 जनवरी 2026 को हसीन खान के घर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान आसपास रहने वाले हिंदू परिवारों की शिकायत के बाद पुलिस ने वहां नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।

याचिका के बाद कोर्ट ने लिया संज्ञान
इस घटना को लेकर याची तारिक खान की ओर से कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रशासन ने घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने से रोककर अधिकारों का उल्लंघन किया है। इसी मामले में कोर्ट ने अवमानना का संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को तलब किया है।

23 मार्च को होगी अगली सुनवाई
हाई कोर्ट ने इस याचिका को अंतिम आदेश के लिए सूचीबद्ध करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 मार्च तय की है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी।

गैर-जमानती वारंट की चेतावनी
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि डीएम और एसएसपी निर्धारित तारीख पर अदालत में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *