ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP: अशरफ का साला सद्दाम पहुंचा दुबई, फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम फरार है। आपको बता दें कि, सद्दाम पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। इनामी सद्दाम दुबई में अतीक के कारोबार को संभालता था साथ ही दुबई में अतीक के लिए इनवेस्‍टमेंट भी अशरफ का साला सद्दाम ही करता था। अतीक और अशरफ की अवैध कमाई को सद्दाम दुबई में निवेश कराता था। जानकारी के अनुसार, सद्दाम दुबई भाग गया है और यूपी पुलिस उसे पकड़ने के लिए दुबई पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाने में लगी है

एक लाख के इनामी सद्दाम पर बरेली में दो मुकदमे दर्ज हैं। वो अतील और अशरफ के काले कारनामों का राजदार है और उसके पास अवैध संपत्तियों का भी लेखाजोखा है। सद्दाम पर सबसे पहले बरेली के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बाद में आईजी ने इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया था। इसके बाद एडीजी जोन ने इसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया है। एक लाख रुपये का इनामी सद्दाम अतीक के विदेशी कारोबार को मैनेज कर रहा है। वहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं।

बरेली की जिला जेल में माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ ढाई साल से अधिक समय तक बंद था। उसी दौरान जिला जेल में बंद अशरफ का साला सद्दाम और उसके गुर्गे जेल अधिकारियों की मदद से गैरकानूनी तरीके से मुलाकात करते थे। मुलाकात के दौरान ही अतीक अहमद का भाई अशरफ, उसका साला सद्दाम और अन्य साथियों के साथ मिलकर गवाहों, अभियोजन पक्ष और पुलिस अधिकारियों की हत्या की योजना बनाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *