यूपी में भगवा भारी, सभी नगर निगम सीट पर कब्‍जा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झांसी, गाजियाबाद, अयोध्‍या और सहारनपुर नगर निगम सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, 13 नगर निगम सीट पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

झांसी मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य को कुल 1,23,503 वोट मिले और 80 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्‍याशी को हराया है। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम की भाजपा मेयर उम्‍मीदवार सुनीता दयाल ने बसपा प्रत्‍याशी को अंतर से मात दी है। वहीं, गाजियाबाद मेयर पद के लिए बीजेपी की सुनीता दयाल को 1,21,709 वोट मिले हैं, जबकि बसपा कि निसारा खान (37,420) दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, सपा की पूनम यादव (26,331) तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा प्रदेश की भाजपा लखनऊ, अयोध्‍या और वाराणसी सहित 14 पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा सहारनपुर में बसपा बढ़त बनाए है।

अयोध्‍या और सहारनपुर में भी मिली जीत

अयोध्या में मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। वे 34 हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्‍हें यह जीत 15 राउंड के वोटों की गिनती में मिली है। वहीं, सहारनपुर में 12वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार 51,655 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्‍याशी को 1,44,091, बसपा प्रत्‍याशी को 92,436, सपा उम्‍मीदवारको 15,617 तो वहीं, कांग्रेस को प्रत्‍याशी को 4952 वोट मिले।

कर्नाटक में बजरंगबली ने तोड़ी जुमलेबाजों की नली- ललन कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *