ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी निकाय चुनाव: ‘आप’ का खुला खाता, प्रत्याशी को 420 वोट से मिली जीत

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। कौशाम्बी के एक वार्ड से आप प्रत्याशी की जीत के साथ उत्तर प्रदेश में पार्टी का खाता खुल गया है। यूपी के कौशाम्बी के नगर पंचायत सरायअकिल के एक वार्ड से आप को खाता खुल गया है। यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल को जीत मिली है। रोशन लाल ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से जीत दर्ज की है। रोशन ने कुल 420 वोट पाकर जीत अपने नाम की है।
नगर पंचायत सरायअकिल के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के प्रत्याशी राम नरेश दूसरे नंबर पर रहे। राम नरेश को कुल 192 वोट मिले।
इस तरह से आम आदमी पार्टी के रोशनल लाल ने 228 वोटों के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर थी, लेकिन अंत में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में यह आप की पहली जीत है। आम आदमी पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *