ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बरेली: मेयर सीट पर डॉ. उमेश गौतम आगे, दूसरे नंबर पर डॉ. आईएस तोमर

बरेली: बरेली में 5वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। महापौर पद के लिए वोटिंग में भाजपा के डॉ. उमेश गौतम 44,764 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय डॉ आईएस तोमर हैं। भाजपा के उमेश गौतम को 44764 वोट मिले, डॉ. आईएस तोमर को 25057 वोट मिले, कांग्रेस के डॉक्टर केबी त्रिपाठी को 3938 वोट मिले, बसपा के यूसुफ को 2465 वोट मिले हैं।

वहीं, पहले राउंड की काउंटिंग के दौरान टेबल नंबर-4 पर हंगामा हो गया। मेयर के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने काउंटिंग रुकवा दी। आरोप था कि ईवीएम मशीन की सील टूटी हुई है। रिटर्निंग ऑफिस मौके पर मौजूद हैं। प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार खुद सेंटर पर हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी सील एजेंटों के सामने हटाई गई हैं। सभी टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट है और एजेंट मौजूद हैं।

Nikay Chunav: नगर पालिका की 28 सीट पर भाजपा आगे, 27 पर सपा की बढ़त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *