ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: प्रदेश दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, सपा ने लगाया आरोप

रामपुर: प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है | मतदाता अपने मताधिकार का वोट डालने के लिए घर से निकल कर वोट डालने जा रहे है | बता दें की मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक डाले जायेंगे | स्वर और छानबे सीट पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे है | स्वार उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.93% मतदान हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है।

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि रामपुर की स्वार विधानसभा पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में मुस्लिम मतदाताओं को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।

उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार तक हुआ था। आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान के बाद ईवीएम रामपुर स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 13 मई को होगी।

देहरादून: आई.ए.एस. प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सीएम धामी से भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *