ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इमरान खान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान में बवाल, कई देशों में भी समर्थकों का हंगामा

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधामंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की के बाद अब चारो तरफ बवाल मच गया है | इमरान की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा शुरू हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान एंटी करप्शन एजेंसी ने इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले के आरोप में अदालत में पेश हो रहे थे | इस दौरान उनके विरोध के कई जगह दंगा और प्रदर्शन होने लगा |

इमरान खान की गिरफ्तारी का असर अमेरिका में भी देखने को मिला। 9 मई को वाशिंगटन में पाकिस्तान के राजदूत के आवास के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वाशिंगटन, न्यूयॉर्क और शिकागो सहित शहरों में प्रदर्शन देखे गए। अमेरिका ने पाकिस्तान में अराजकता पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान किया है

इमरान खान की रिहाई की मांग…

आपको बता दें कि इमरान खान की रिहाई की मांग भी अब तेजी से उठने लगी है | वाशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने इमरान के पक्ष में अपना समर्थन दिया और उनके रिहाई की मांग की | जबकि पीटीआई के एक नेता ने भी उनके रिहाई की मांग की है | प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इमरान की गिरफ़्तारी पाकिस्तान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए हानिकारक होगी।

यूपी: प्रदेश दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, सपा ने लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *