ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान: सूर्यकुमार कप्तान, गिल उपकप्तान; जायसवाल-सुंदर स्टैंड बाय

लखनऊ/ 19 अगस्त : 9 सितम्बर से शुरू होने वाले एशिया कप टी 20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही करेंगे, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को दौरे के लिए उपकप्तान बनाया गया है। के एल राहुल ,जायसवाल सिराज और वासिंगटन को स्टैंड बाय रखा गया।

 

भारतीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी गिल को दी गई है। सिलेक्शन से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में गिल की टीम में जगह नहीं बताई जा रही थी। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि IPL में गिल ने 650 रन बनाए थे।

स्टैंड बाय खिलाड़ियों की सूची

टीम में जगह न बनाने वाले खिलाड़ियों में केएल जायसवाल और वाशिंगटन सुन्दर को स्टैंड बाय के रूप में रखा गया है। स्टैंड बाय खिलाड़ी तब टीम में शामिल होंगे जब कोई मुख्य खिलाड़ी चोटिल या अनुपस्थित होगा। तो वहीँ स्क्वॉड में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा को मौका मिला। हालांकि मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं मिली हैं। यशस्वी जायसवाल और सुंदर टीम के रिजर्व प्लेयर होंगे।

टीम में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

टीम में कई युवा और नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेने का मौका मिलेगा। चयनकर्ताओं ने कहा कि टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ध्यान में रखा गया है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव की भूमिका

सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने का निर्णय उनके नेतृत्व और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। वह टी20 और वनडे क्रिकेट में अनुभव के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में भी सक्षम हैं।

 

टीम की तैयारी और अभ्यास

टीम के सभी खिलाड़ी अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। कोचिंग स्टाफ ने कहा कि टीम को एशिया कप के लिए पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। रणनीति, फिटनेस और मैच परिस्थितियों के अनुसार खिलाड़ियों की तैयारी करवाई जा रही है।

 

एशिया कप में टीम की उम्मीदें

भारतीय टीम इस बार एशिया कप में जीत की उम्मीदों के साथ उतरेगी। चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि टीम का संतुलन और युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा मुकाबलों में निर्णायक साबित होगी। हालाँकि एशिया कप भारतीय खिलाडियों के लिये हमेशा ही बेहतरीन साबित हुआ है। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

 

भारत-पाकिस्तान के मुकाबले

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले हो सकते है। पहला मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
दूसरा मैच: एशिया कप में लीग स्टेज के बाद सुपर-4 राउंड होगा। भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड में पहुंचने पर 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत हो सकती है।
तीसरा मैच : अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप में तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *