ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मन की बात: मेरे लिए यह कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आस्था, पूजा, व्रत

नेशनल डेस्क: पीएम मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ‘मन की बात’ ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। यह कोई कार्यक्रम नहीं बल्कि आपसे जुड़ने का एक माध्यम है साथ ही मेरे लिए एक आस्था, पूजा, व्रत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे लगता ही नहीं है, कि मैं, आपसे थोड़ा भी दूर हूं। उन्होंने कहा कि मैं हर महीने में देश के लोगों के हजारों संदेशों को पढ़ता हूं, हर महीने में देशवासियों के एक से एक अद्भुत स्वरूप के दर्शन करता हूं।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में हुआ प्रसारण

‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया गया। उससे पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।” कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा, जो न्यूयार्क में रविवार को देर रात डेढ़ बजे होगा। इस चर्चित रेडियो कार्यक्रम में अब तक पीएम मोदी ने 500 से अधिक भारतीयों से बात की है, जो असाधारण काम कर रहे हैं। बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम 3 अक्तूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *