UP Political News: विरासत गलियारा में अखिलेश यादव की ओपी राजभर से छिड़ी जुबानी जंग, बोले “राजभर नहीं रातभर”
UP Political News:
UP Political News: उत्तर प्रदेश में इस समय हर तरफ अखिलेश यादव की बात चल रही हैं शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान उनके बीजेपी पर हमले से राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ओपी राजभर पर भी तंजा कसा जिसके बाद राजनीति का माहौल और भी गरमाया गया हैं।
ओपी राजभर पर तीखा तंज, फिर मिला जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “उनका नाम ओपी राजभर नहीं, ओपी रातभर है। जो रातभर केवल दल बदलने के बारे में सोचते हैं।” इस टिप्पणी के बाद सियासी गर्मी और तेज हो गई।
https://x.com/oprajbhar/status/1938903404455305711
ओपी राजभर ने भी पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “सुभासपा सत्ता का दरवाजा है, उसी दरवाजे से श्री अखिलेश यादव सत्ता में घुसने के लिए परेशान हैं। जब तक इस दरवाजे पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी, तब तक सपा को सत्ता नसीब नहीं होगी। अखिलेश जी दिन-रात यही सोचते हैं कि काश एनडीए के साथी पीडीए में आ जाते, तो सत्ता हाथ लग जाती। लेकिन अब चाहे दिन में सपना देखें या रात में, सत्ता उनसे वर्षों दूर ही रहेगी।”
Read More:यूपी में पहली बार सीधे किसानों से एमएसपी पर मक्का खरीद शुरू, क्विंटल के इतने रुपए दे रही योगी सरकार
विरासत गलियारा की आड़ में ज़मीन कब्जे का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि गोरखपुर में भाजपा सरकार द्वारा विकास के नाम पर आम जनता की जमीनों और संपत्तियों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गोरखपुर की बात नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से ज़मीन कब्जा करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जहां भी खाली ज़मीन दिखती है, भाजपा के लोग प्रशासन की मदद से उस पर कब्जा कर लेते हैं।” सपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि जब यह सरकार अपने अंतिम बजट वर्ष में है, तो गोरखपुर में इतनी बड़ी परियोजना की शुरुआत का उद्देश्य क्या है? उन्होंने इसे चुनावी लाभ के लिए उठाया गया कदम बताया।
सीएम योगी पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि “मुख्यमंत्री गोरखपुर से हैं, और वही इस परियोजना के पीछे हैं। उन्होंने अपने ही गृह जनपद में लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं और किसी को कुछ कहने की इजाजत नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर में जनता डर के साए में जी रही है, और स्थानीय प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।
सपा प्रमुख ने दावा किया कि जिन लोगों की जमीन और दुकानें ली जा रही हैं, उन्हें न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा सरकार के किसी करीबी की जमीन ली जाती है, तो उससे अधिकतम मुआवजा वसूला जाता है, लेकिन आम जनता को नाममात्र की राशि देकर जबरन उनकी संपत्तियां छीनी जा रही हैं।
Read More:https://ataltv.com/sp-mp-zia-ur-rehman-barq-attacks-on-demolition-of-mosque-in-sambhal-says-this-is-an-attack-on-the-soul-of-the-constitution/
बुलडोजर न्याय नहीं, अन्याय का प्रतीक
अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस वार्ता में ‘बुलडोजर राजनीति’ की भी आलोचना की और कहा कि भाजपा सरकार इसे विकास का प्रतीक बताती है, लेकिन असल में यह अन्याय का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि “बुलडोजर उन लोगों पर चलाया जा रहा है, जिनके पास लड़ने की ताकत नहीं है। यह कमजोरों को कुचलने का औजार बन गया है।”
कानून व्यवस्था पर सवाल, रेप केस का हवाला
अखिलेश यादव ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर में एक नाबालिग यूट्यूबर के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह से दबा दिया गया है और पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री जहां जनता दरबार लगाते हैं, वहीं उनके गृह जनपद में ऐसे अपराध क्यों हो रहे हैं?
Read More:https://ataltv.com/bihar-assembly-elections-2025-jansuraj-will-enter-the-electoral-fray-with-the-election-symbol-school-bag-prashant-kishore-attacked-modi-nitish-rahul-and-tejashwi/
चुनावी हार का हवाला देकर साधा निशाना
सपा प्रमुख ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा को अयोध्या और प्रयागराज में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि “बनारस में भी भाजपा हारते-हारते बची। अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का है।” उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है और आने वाले चुनावों में उन्हें करारा जवाब देगी।
डीएम और एसएसपी पर कार्रवाई की मांग
अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि वे सपा के स्थानीय नेताओं से कहेंगे कि वे गोरखपुर के जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पर लिखित में शिकायत दर्ज करें और कार्रवाई की मांग करें। उन्होंने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से लोगों को डराकर, धमकाकर उनकी संपत्तियां छीनी जा रही हैं, उसका वे पूरी ताकत से विरोध करेंगे।
