ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तबादलों में गड़बड़ी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अफसरों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश में तबादला सत्र के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप के बाद दो IAS अधिकारी हटाए गए हैं। तबादला सत्र में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के चलते योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अफसरों को पद से हटा दिया है। आइए जानते हैं कि किन अफसरों के तबादले किए गए हैं और उनकी जगह पर किन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

किन अधिकारियों पर हुआ एक्शन?

उत्तर प्रदेश के आईजी स्टाम्प समीर वर्मा को हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। सरकार की ओर से अब प्रमुख सचिव अमित गुप्ता को आईजी स्टाम्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग में निदेशक प्रशासन भवानी सिंह खंगारौत को भी सरकार ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें भी वेटिंग लिस्ट में डाला गया है। अब आर्यका अखौरी को निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का चार्ज दिया गया है।

सीएम योगी ने क्यों लिया एक्शन?

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में स्टांप एवं पंजीयन विभाग के सभी तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर 202 तबादले निरस्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तबादलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगे थे। स्वास्थ्य विभाग और स्टांप पंजीयन तबादलों को लेकर सवाल भी उठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *