• February 12, 2026

कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार… राहुल गांधी पर बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

बिहार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर राहुल गांधी पर बड़ा हमला किय है। दरभंगा में आंबेडकर छात्रावास की कथित बदहाली पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के आरोप को तथ्यहीन और दुराग्रहपूर्ण करार दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि वे समाज को गुमराह कर रहे हैं और असंतोष फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। इधर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी को थेथर करार दिया है।

सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जारी बयान में आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार उनके सम्मान में बने छात्रावास पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने कभी पिछड़ों-दलितों का सम्मान नहीं किया और हमेशा आरक्षण का विरोध किया। एनडीे सरकार समाज के इन वर्गों के लिए काम कर रही है। इधर बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है कि दादी ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की और पोता हाथ में संविधान लेकर घूम रहा है।

पिछले दिनों दरभंगा दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद आंबेडकर छात्रावास में पार्टी का कार्यक्रम किया था। राहुल गांधी पर इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराया गया। उन्होंने छात्रावासों में छात्रों को दी जा रही सुविधाओं पर सवाल उठाया। जवाब में सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को पुरानी बात याद दिला दी है।

दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भागलपुर पहुंचे गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस को थेथर बता दिया। कहा कि इस पार्टी में कई नेता देशद्रोही हैं और नरेंद्र मोदी के कार्यों के प्रति भ्रम फैला कर गंदी राजनीति करते हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे बिहार की जनता देख रही है।फिर से जंगलराज वालों को मौका नहीं देगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *