ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखनऊ में बनेगा पहला स्पेस-एस्ट्रोनॉमी पार्क, डोम थिएटर में देखेंगे तारे

यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदेश का पहला स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी पार्क बनेगा। इसके लिए चक गजरिया सिटी में 10 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और एलडीए के सहयोग से बनने जा रहा यह पार्क न सिर्फ लखनऊ के लिए नया शैक्षणिक, पर्यटन स्थल बनेगा, बल्कि यह उत्तर भारत का पहला ऐसा विशिष्ट केंद्र होगा, जो अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान और विज्ञान की रोचक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा।

एलडीए देगा जमीन

पार्क को विकसित करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की होगी। एलडीए इसके लिए 10 एकड़ जमीन देगा। विशेषज्ञों की मदद से डिजाइन तैयार किया जा जाएगा।

प्रेजेंटेशन किया गया

महानिदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की अध्यक्षता में बीती दो मई को इसके संबंध में एक बैठक हुई। बैठक में इसका प्रेजेंटेशन किया गया। 16 मई को निदेशक एवं सचिव शीलघर सिंह यादव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

पार्क की खास बातें

– डिजिटल प्लैनेटेरियम में 360 डिग्री डोम थिएटर बनेगा। लोग आकाशगंगा, तारों की गतिविधि, चंद्र-सूर्यग्रहण जैसी घटनाएं 3 डी में देख सकेंगे।

– स्पेस म्यूजियम और रॉकेट गैलरी भी बन सकेगी। इसमें चंद्रयान, मंगलयान, उपग्रहों की प्रतिकृतियां और जानकारी होगी।

– रात को लोग बड़े टेलीस्कोप से चंद्रमा, बृहस्पति, शनि जैसे ग्रहों और तारों को देखा जा सकेगा।

– छोटे बच्चों के लिए विज्ञान से जुड़े खेल, रॉकेट मॉडलिंग, रोबोटिक्स किट-माइक्रो लेब्स होंगे।

– पार्क में ग्रहों की विशालकाय मॉडल लगेंगे, जिससे लोग सूर्य से नेप्च्यून तक यात्रा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *