ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म द दिल्ली फाइल्स द बंगाल चैप्टर का टीज़र हुआ रिलीज़ , लोगों को पसंद आई मिथुन की एक्टिंग

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने वर्ष 2022 में द कश्मीर फाइल्स बनाई थी. जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री काफी विवदों में पड़ गए थे. द कश्मीर फाइल्स ने लोगों के बीच भी काफी ज्यादा हाहाकार मचाया था. जिसे कुछ लोगों ने तो फिल्म को बैन करने की अपील की थी. तो वही अब विवेक अग्निहोत्री ऐसे ही एक और फिल्म द दिल्ली फाइल्स द बंगाल चैप्टर का टीज़र रिलीज़ किया हैं. जिसको देखने के बाद लोगों में अच्छा खासा ब्रज क्रिएट हो गया हैं

लोगों को पसंद आ रही हैं मिथुन की एक्टिंग
बता दें की ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ का टीजर काफी इंटेंस है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती अहम भूमिका में हैं. टीजर की शुरुआत भी उन्हीं से होती है. मिथुन को काफी बूढ़ा और परेशान दिखाया गया है. जैसे वो शायद दिल्ली में चल रहे घटनाक्रमों से आहत हैं. मिथुन भारतीय संविधान की प्रस्तावना को रिपीट करते हुए चले जा रहे हैं. आखिर में वो जिस जगह आकर रुकते हैं, वहां दीवार पर एक महिला की तस्वीर बनी हुई है, जिसने भारतीय तिरंगे को अपने सीने से लगाया हुआ है. बगल की दीवार पर एक पुरुष है जिसकी सोच को सोशल मीडिया की दुनिया में कैद दिखाया गया है. मिथुन का किरदार और बोलने का तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स इसे मच-अवेटेड फिल्म ऑफ द ईयर बता रहे हैं. फिल्म की कहानी 1946 में हुए द ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स पर बेस्ड बताई जा रही हैं, जिसने पूरे देश को शॉक में डाल दिया था. इस दंगे में लगभग 5000 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी. वहीं सैंकड़ों लोग घायल बताए गए थे कुछ दिनों पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने एक पोस्ट शेयर कर इस इंसीडेंट की डिटेल्स पर रोशनी डाली थी. विवेक ने न्यूजपेपर पकड़े एक तस्वीर शेयर की थी, जिसकी हेडलाइन थी- ‘5000 मारे गए, बहुत से लोग घायल.’ साथ ही कैप्शन में लिखा था- ”मुस्लिम लीग ने हिंदू इलाकों में पानी की पाइपें काट दीं और राशन की दुकानें जला दीं, ताकि जिन हिंदुओं को वे नहीं मार पाए, वे भूख और प्यास से मर जाएं”- डायरेक्ट एक्शन डे, कलकत्ता 1946.“’जेकेएलएफ ने कश्मीर में हिंदू परिवारों की पानी की सप्लाई काट दी… हिंदुओं के लिए बने सरकारी राशन को मुस्लिम महिलाओं ने चुरा लिया और नाले में फेंक दिया”, 1990 कश्मीर.” ये हेडलाइन्स बंगाल में हुए हिंदू नरसंहार का रेफरेंस देती है. #ददिल्लीफाइल्स.”’फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *