ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदरीनाथ हाइवे पर भूस्खलन से यात्रियों को हो रही परेशानी, कांग्रेस ने जिलाधिकारी से की त्वरित कार्रवाई की मांग

गोपेश्वर, 14 सितम्बर। चमोली जिले के बदरीनाथ हाइवे पर हो रहे भूस्खलन के यात्रियों को हो रही परेशानियों को खिलाफ शनिवार को बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी चमाेली मुलाकात की और हाइवे काे सुचारू रखने की मांग की।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक लखपत बुटोला ने आराेप लगाया कि बदरीनाथ हाइवे चमोली के पास नन्दप्रयाग में पिछले ढेड माह से हल्की बारिश में भी अवरूद्ध हो रहा है। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि प्रशासन ने नंदप्रयाग-कोठियालसैण बाइपास से वाहनों की आवाजाही काे जारी रखा है, लेकिन यह बाइपास मार्ग काफी संकरा हाेने के कारण अक्सर जाम में फंस जाता है जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों काे कठिनाइयाें का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों जैसे पोखरी, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, टंगणी, पागलनाला, और छिनका में भी बार-बार मार्ग अवरूद्ध हो रहा है।

गोपियाल और बुटोला ने यह भी आरोप लगाया कि नंदप्रयाग में हाइवे की वजह से ठेकेदार का भुगतान न किया जाना और सड़क के नीचे काश्तकारों काेमुआवजा न मिलना भी है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए शासन और प्रशासन की उदासीनता घोर लापरवाही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि तत्काल नंदप्रयाग के नीचे भूमिधर कृषकों की दबान वाली भूमि का मुआवजा देकर मलवा हटाने की अनुमति दी जाए, भूस्खलन से प्रभावित स्थानों पर स्थायी समाधान किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक लखपत बुटोला, मनीष नेगी, उषा रावत, संदीप झिक्वाण, अरविंद नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *