राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह में मनाई गई हाकी जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती

शाहजहांपुर, 29 अगस्त। हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन राजकीय संप्रेक्षण किशोर गृह पर किया गया।

नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, समाजसेवी मुकेश परिहार, नमामि गंगे के डीपीओ विनय सक्सेना, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक सुधीर सक्सेना ने हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।

जिला युवा अधिकारी ने फिट इंडिया अभियान अंतर्गत सभी से अपनी दैनिक जीवनशैली में कोई भी शारिरिक गतिविधि शामिल करने व खेलों को समय देने की बात कही। उन्होंने खेलों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, मानसिक लाभ एवं व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलों के विशेष महत्व पर भी चर्चा की।

इस मौके पर लंबी कूद, दौड़ व वालीबॉल की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी। वालीबॉल में मेजर टीम विजेता जबकि ध्यानचंद टीम उपविजेता रही। दौड़ में जहनूर ने पहला, वंश पाल ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में जहनूर ने पहला, तनिष ने दूसरा और गौरव को तीसरा स्थान मिला। बच्चों द्वारा खेल दिवस के उपलक्ष्य में बनाई गईं चित्रकलाओं को भी सभी ने सराहा व पुरस्कृत किया। इसके साथ “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत कदम्ब व आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

आयोजन में नेहरू युवा मंडल सैंजना से निर्दोष शर्मा, विशाल वर्मा, हिमांशु सक्सेना, मनोज कुमार समेत केंद्र के अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *