ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिलेंडर ले रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त,लगी आग

मुंबई, 3 अगस्त  पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई।हादसे में कुछ सिलेंडर भी फट गए। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ घंटों तक यातायात जाम रहा।

सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कुछ घंटों के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। ‘जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा इलाका आग की चपेट में आ चुका था।

वसई विरार शहर महानगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी भूपेश भोईर ने बताया कि गुजरात से मुंबई हाइड्रोजन गैस सिलेंडर लेकर आ रहा ट्रक वसई और तुंगारेश्वर फाटा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *