ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज: सुपुर्द-ए-खाक हुआ अतीक का बेटा असद

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। बता दें कि झाँसी में यूपी STF ने असद को एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया था |असद का शव प्रयागराज के कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं, मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया।

सुपुर्द-ए-खाक हुआ शूटर गुलाम …

उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर गुलाम हसन को शिवकुटी के मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। इस दौरान मिट्टी देने के लिए भारी भीड़ जुटी। शनिवार की सुबह ही उसका शव प्रयागराज लाया गया था। गुलाम हसन को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही झांसी में मुठभेड़ में ढेर किया गया था। गुलाम हसन सीसीटीवी में उमेश पाल पर गोलियां बरसाते कैद हुआ था।

जापान के पीएम फुमियो किशिदा पर हमला, संदिग्ध गिरफ्तार….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *