ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली, 29 जुलाई । ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का जोर बना हुआ है।

टेक कंपनियों के शानदार नतीजों के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,459.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 176.16 अंक यानी 1.03 प्रतिशत उछल कर 17,357.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 160.93 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,750.27 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,285.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.21 प्रतिशत उछल कर 7,517.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 118.83 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,417.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज मजबूती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि थाईलैंड के स्टॉक मार्केट में छुट्टी होने की वजह से वहां के सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है। गिफ्ट निफ्टी 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,977 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,451.60 के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 921.55 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,588.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 309.93 अंक यानी 1.79 प्रतिशत की छलांग लगा कर 17,331.24 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 1.36 प्रतिशत उछल कर 2,768.92 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 129.90 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,249.11 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,300.47 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 2,892.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *