ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस हिरासत में टोटो चालक की मौत, परिवार ने लगाया पिटाई का आरोप

नदिया, 25 जुलाई  नदिया जिले के कल्याणी थाने में बुधवार शाम पुलिस हिरासत में एक टोटो चालक की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर युवक के साथ बर्बर तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृत टोटो चालक का नाम तपन मंडल था और वह कल्याणी नगर पालिका के चार नंबर वार्ड के नतून पल्ली इलाके का निवासी था।

मृतक के परिजनों का दावा है कि अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह तपन मंडल अपने घर से टोटो लेकर निकला था। लेकिन शाम होने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसका फोन बंद था। थोड़ी देर बाद कल्याणी थाने की ओर से तपन मंडल के घर पर सूचना दी गई कि पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। कारण बताया गया कि कल्याणी नंबर 5 बाजार इलाके में हुई अशांति के मामले में उसे हिरासत में लिया गया है।

जब तपन की पत्नी थाने पहुंची तो आरोप है कि उसे समय थाने में तपन की तबीयत बिगड़ गई थी।

तपन के परिजनों का आरोप है कि थाने में तपन की जमकर पिटाई की गई। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान भी थे। लेकिन आरोप है कि उन्हें अस्पताल भेजने के बजाय थाने के ही रखा गया। तपन की पत्नी ने दावा किया कि अगर उसे उचित इलाज मिलता तो उसकी मौत नहीं होती।

हालांकि पुलिस ने पिटाई के आरोप से इनकार किया है। पुलिस का दावा है कि उसे घायल अवस्था में बचाया गया था और अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि तपन का परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। बहरहाल, इस घटना के बाद कल्याणी थाने की पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *