ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, यह समय नई पीढ़ी को मशाल सौंपने का

वाशिंगटन, 25 जुलाई  अमेरिका में साल के आखिरी महीनों में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की दौड़ से हट चुके राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्र के नाम संबोधन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विचार ‘आपके हाथों में है’। अपने अभियान को समाप्त करते हुए ओवल कार्यालय के संबोधन में बाइडेन ने कहा कि समय आ गया है, ‘मशाल को नई पीढ़ी को सौंप दिया जाए।’ बाइडेन ने ‘विदाई बेला’ जैसे अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रशंसा की।

उन्होंने ओवल ऑफिस के बुधवार के संबोधन में अमेरिकी जनता से कहा, ”मैंने अपना दोबारा चुनाव लड़ने का विचार त्याग दिया है। क्योंकि अब “नई आवाजों, ताजा आवाजों खासकर युवा आवाजों को मौका देने का समय आ गया है।” बाइडेन अपने 11 मिनट के संबोधन में बहुत ज्यादा भावुक हो गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार उनका लहजा (भाषण) प्रारंभिक विदाई जैसा था।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आज रात ह्यूस्टन में राष्ट्रपति बाइडेन के संबोधन को संचार माध्यम से देखा और सुना। उन्होंने ह्यूस्टन में आपातकालीन संचालन केंद्र का दौरा करने के बाद रात बिताई। उपराष्ट्रपति कल अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टीचर्स सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *