ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली, 25 जुलाई  ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है।

अल्फाबेट और टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनियों के कमजोर नतीजे की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान हड़कंप मच गया। वॉल स्ट्रीट में घबराहट का ये हाल था कि पूरे सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में निवेशकों को 1.12 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 128.61 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,427.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 654.94 अंक यानी 3.64 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 17,342.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,945.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,153.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,513.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 170.24 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 18,387.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 156 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,258 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत टूट कर 3,434.07 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,078.95 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,075.90 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स भी फिलहाल 1.57 प्रतिशत टूट कर 2,715.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 246.08 यानी 1.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,064.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत लुढ़क कर 1,291.66 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,228.94 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 2,889.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *