ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 17 जुलाई । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानों में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किये गये।

मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। इस दौरान बिष्णुपुर जिले के हाओतक गेलबुंग से एक लाठोड़ गन, दो पोम्पी देशी बंदूक, एक कार्बाइन और एक मैगजीन, एक केनवुड हैंडहेल्ड सेट, दो एचई-36 हैंड ग्रेनेड, 15 जिंदा राउंड, एक बीपी सेट और दो कॉम्बैट ड्रेस शर्ट बरामद की गई।

एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान चूराचांदपुर जिले के कांवपुई कब्रिस्तान से एक एसबीबीएल 12-बोर बंदूक (देशी निर्मित) बरामद किया गया।

इधर, अलग-अलग गुटों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने का सिलसिला मणिपुर में चल रहा है। आज पुलिस ने कूकी समुदाय के लोगों द्वारा मणिपुर पुलिस से संबंधित फैलाये जा रहे अफवाह पर सफाई दी है।

पोस्ट में एक पुलिसकर्मी को हथियार थामे हुए दिखाया गया है। हथियार थामे हुए पुलिसकर्मी का फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया में कहा गया है कि मैतेई लोग पुलिस से लूटे गये हथियारों से पुलिस के भेष में कूकी लोगों पर हमला कर रहे हैं।

पुलिस ने सफाई दी है कि वह व्यक्ति पुलिसकर्मी है, जो सीआरपीएफ जवान की जीरीबाम में हुई हत्या के बाद कूकी उग्रवादियों का मुकाबला कर रहा है। प्रत्येक दिन इस प्रकार के अफवाह फैलाये जा रहे हैं। इधर, सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *